jamshedpur news : 20 हजार राशन कार्डधारियों के नाम काटने की तैयारी
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में पिछले छह माह से राशन नहीं उठाने वाले किये गये चिह्नित
विज्ञापन
जिले में पिछले छह माह से राशन नहीं उठाने वाले किये गये चिह्नित
jamshedpur news :
पूर्वी सिंहभूम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. विभाग ने जिले में ऐसे करीब 20 हजार राशन कार्डधारियों को चिह्नित किया है, जो पिछले छह माह से लेकर एक वर्ष तक अपने आवंटित मुफ्त राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं. इनमें अधिकतर कार्डधारी शहरी क्षेत्र के बताये जा रहे हैं. विभागीय स्तर पर पीडीएस डीलरों से रिपोर्ट मंगायी गयी है और सत्यापन के बाद इन कार्डधारियों के नाम राशन सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 में जिले में कुल 4 लाख 20 हजार 117 कार्डधारियों में से लगभग 90.89 प्रतिशत को ही अनाज का वितरण हो सका. करीब 41 हजार कार्डधारी ऐसे रहे, जिन्हें माह का राशन नहीं मिल पाया. यह ताजा आकड़े जिले के 11 प्रखंडों और शहरी क्षेत्र अनुभाजन (जेएनएसी, मानगोनगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व गोलमुरी सह जुगसलाई क्षेत्र) मिलाकर समूचे इलाके का है. स्थिति शहरी क्षेत्र में ज्यादा खराब रही, जहां लगभग 15 प्रतिशत कार्डधारियों को जनवरी माह का अनाज नहीं मिला. वहीं, ग्रामीण इलाकों में करीब 8 प्रतिशत कार्डधारी वितरण से वंचित रह गये.अनाज वितरण में होगा सुधार
विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में ऐसे कार्डधारी हैं, जो अब राशन लेने नहीं आते, लेकिन उनका नाम सूची में बने रहने से वितरण प्रभावित हो रहा है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि अनाज नहीं लेने वाले कार्डधारियों को चिह्नित किया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में करीब 20 हजार ऐसे कार्डधारी हैं, जिनके नाम हटाने के बाद जिले की खाद्यान्न वितरण स्थिति में और सुधार होगा.22वें स्थान पर पहुंचा जिला
आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिले की स्थिति राज्य में 24वें स्थान पर थी, लेकिन जनवरी माह में वितरण में तेजी आने से जिले का स्थान दो पायदान सुधरकर 22वें स्थान पर पहुंच गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










