ePaper

Jamshedpur News : हावड़ा-चक्रधरपुर समेत कई स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

Updated at : 09 Oct 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : हावड़ा-चक्रधरपुर समेत कई स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

Jamshedpur News : फेस्टिव सीजन को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है. इसके तहत हावड़ा चक्रधरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन नौ अक्तूबर को हावड़ा से किया जायेगा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

फेस्टिव सीजन को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है. इसके तहत हावड़ा चक्रधरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन नौ अक्तूबर को हावड़ा से किया जायेगा. यह रात 12.05 बजे हावड़ा से खुलेगी और चक्रधरपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी. इसका बाउरिया, फुलेश्वर, उलुबेरिया, लबागनान, खड़गपुर, मिदनापुर, सालबोनी, चंद्रकोना रोड, बिष्णुपुर, ओंडाग्राम, बांकुड़ा, चटना, झाटीपहाड़ी, सिलरजम, इंद्रबिल, मेटीलसहार हाल्ट, आद्रा, गढ़ ध्रुबेश्वर, अनारा, कौस्तुर, पुरुलिया, तामना, कांटाडीह, उरमा, बराभूम, बीरामडीह, नीमडीह, चांडिल, मानीकुइ, कांड्रा, सीनील, महालीपुरम, राजखरसावां और बराबांबो में ठहराव होगा. इसी तरह हावड़ा बोकारो स्टील सिटी ट्रेन भी चलायी जा रही है. हावड़ा से नौ अक्तूबर को यह ट्रेन रात 12.05 बजे खुलेगी और रांची सुबह नौ बजे पहुंचेगी. इसी तरह लखनऊ-टाटानगर पूजा स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर और टाटानगर-लखनऊ ट्रेन 17 अक्तूबर को चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola