जमशेदपुर लोस चुनाव : अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज होगी स्क्रूटनी

Published at :06 May 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर लोस चुनाव : अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज होगी स्क्रूटनी

जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए आठवें दिन सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया हुई समाप्तकल 9 मई को नाम वापसी,आगामी 25 मई को मतदान,जबकि 4 जून 2024 को मतगणना की जायेगी.

विज्ञापन

यह भी जानें

-9 मई को नाम वापसी, 25 मई को मतदान, 4 जून 2024 को होगी मतगणना

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए आठवें दिन सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी. मंगलवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के फॉर्म की स्क्रूटनी की जायेगी. इसके बाद 9 मई 2024 को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी. इसके बाद आगामी 25 मई को मतदान और 4 जून 2024 को मतगणना होगी. इधर, नामांकन के अंतिम दिन कुल 12 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी अनन्य मित्तल के समक्ष सुबह ग्यारह बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया, इसमें आमरा बंगाली पार्टी के प्रत्याशी अंगद महतो, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के प्रत्याशी मंगल हेंब्रम, निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार कुंडू, निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ महतो, निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा लाल मुर्मू, भागीदारी पार्टी(पी) के प्रत्याशी डोमन चंद्र भकत, निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मुखी, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी पिंकी महतो, निर्दलीय प्रत्याशी असित कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रणव कुमार महतो, निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार टुडू शामिल हैं.

32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन :

सोमवार को 12 प्रत्याशियों समेत 29 अप्रैल से लेकर 4 मई तक कुल 20 प्रत्याशियों के साथ जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में कुल 32 नामांकन दाखिल किया गया है, इसमें राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी अशोक कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु, भारतीय आजाद सेना के प्रत्याशी अरुण कुमार शर्मा, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी धार्मू टुडू, निर्दलीय प्रत्याशी जुझार सोरेन, झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती, निर्दलीय प्रत्याशी बब्लु प्रसाद दांगी, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मनोज गुप्ता, निर्दलीय प्रत्याशी अरुण महतो, निर्दलीय प्रत्याशी जी जयराम दास, निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रदेव प्रसाद, बहुजन महापार्टी के प्रत्याशी शेख अखिरुद्दीन, एसयूसीआइ (कॉम्युनिस्ट) के प्रत्याशी सनका महतो, निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती किस्कु, निर्दलीय प्रत्याशी साधु चरण पाल, भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी सुकुमार सोरेन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola