Jamshedpur Nesw : पोटका विस से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने किया नामांकन
Updated at : 21 Oct 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur Nesw : पोटका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व संजीव सरदार ने सुबह पोटका-कोवाली क्षेत्र के हरिणा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.
विज्ञापन
जनता का प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलेगी : संजीव सरदार
Jamshedpur Nesw :
पोटका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व संजीव सरदार ने सुबह पोटका-कोवाली क्षेत्र के हरिणा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ वे गाजे-बाजे के साथ साकची आमबागान मैदान पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. संजीव सरदार ने नामांकन जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. जुलूस में बड़ी संख्या में जनता और पार्टी कार्यकर्ता नजर आये. साकची आमबागान मैदान से समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पैदल चलते हुए संजीव सरदार उपायुक्त कार्यालय करीब दोपहर 2:25 बजे पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्हें भरोसा है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद एक बार फिर उन्हें मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




