जमशेदपुर में बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी बाइक, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर के साकची में एक बाइक पर आग लग गयी. जिसके बाद आस-पास के लोग दहशत में आ गये.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची जलेबी लाइन के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक में अचानक आग गयी. इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, राहगीर विडियो बनाने में लगे रहे. अगलगी की जानकारी तुरंत फायर विभाग को दी गयी. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.
Also Read: जमशेदपुर कोर्ट में एडीजे-1 राजेंद्र कुमार सिन्हा का देवघर ट्रांसफर
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति जमशेदपुर के मेन रोड से अपनी पल्सर एन-एस 200 बाइक से एक दुकानदार से कपड़ा लेकर घर जा रहा था. साकची के जलेबी लाइन के पास रास्ते में एक होटल पड़ता है. वहां पर वह अपनी बाइक खड़ी कर होटल के अंदर जाता है. इसके कुछ देर बाद ही बाइक में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास में अफरा-तफरी मच गयी. तो वहीं कुछ लोग बाइक में लगी आग को बुझाने में लगे रहे.
कुछ दिन पहले ही बाइक की हुई थी सर्विसिंग
बातचीत के क्रम में उस व्यक्ति ने बताया कि बाइक में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी. कुछ दिन पहले ही मैंने अपनी बाइक की सर्विसिंग करायी थी. लेकिन आग कैसे लगी इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है. इस घटना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि, बाइक तब जलकर खाक हो चुका था. आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




