जमशेदपुर : बारात में नाचने को लेकर लड़ाई, चाकू लगने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2023 5:52 AM

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सचिन (17) ने इसकी जानकारी अपने भाई सूरज को दी और सूरज जब इस बारे में बात करने बारातियों के पास गया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूरज पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बारात में नाचने के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्षों में हुई लड़ाई के बीच एक व्यक्ति ने एक किशोर को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक, अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई पुलिस चौकी अन्तर्गत माधवपुर बेलवाई गांव में शुक्रवार की रात श्यामलाल नामक व्यक्ति के घर आयी बारात में नाचने के दौरान बारातियों एवं दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी हो गयी और इसी दौरान किसी अज्ञात ने सचिन नामक युवक को पीट दिया. पुलिस ने बताया कि सचिन (17) ने इसकी जानकारी अपने भाई सूरज को दी और सूरज जब इस बारे में बात करने बारातियों के पास गया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूरज पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस चौकी बेलवाई प्राभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई. उन्होंने बताया कि सूरज को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में सचिन गौड़ व अजय नाम के व्यक्ति भी घायल हुए हैं. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना की जानकारी हासिल करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Also Read: जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 18 और 19 को ब्लॉक क्लोजर, 20 दिसंबर को खुलेगी कंपनी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola