ePaper

Jamshedpur News: परसुडीह के घनी आबादी में घर में ही बनाया जा रहा था पटाखा, कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2024 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News: परसुडीह के घनी आबादी में घर में ही बनाया जा रहा था पटाखा, कारोबारी गिरफ्तार

Jamshedpur News: परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी कुली कॉलोनी के पास घनी आबादी में राजेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू के घर में कई साल से पटाखा कारोबार चल रहा था.

विज्ञापन

Jamshedpur News: परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी कुली कॉलोनी के पास घनी आबादी में राजेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू के घर में कई साल से पटाखा कारोबार चल रहा था. बुधवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह सुंदरनगर थाना प्रभारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस ने राजेन्द्र सिंह के घर में छापामारी की.

पत्नी कर रही थी विस्फोटक को छुपाने का प्रयास

यहां से बड़ी मात्रा में तैयार पटाखा के अलावा ज्वलनशील पदार्थ को जब्त किया गया. पुलिस की छापेमारी के क्रम में राजेन्द्र सिंह की पत्नी ने बोरा में रखे ज्वलनशील पदार्थ को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस राजेन्द्र सिंह समेत उनकी पत्नी और एक कर्मचारी को पकड़कर थाना ले गयी.

Also Read : जमशेदपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कोरोना विस्फोट, 148 छात्राएं संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Jamshedpur के परसुडीह बाजार की दुकान में भी छापा

राजेन्द्र सिंह के घर के बाद पुलिस ने परसुडीह बाजार स्थित उसके दुकान में भी छापेमारी की. वहां से भी बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त किया गया. दुकान का लाइसेंस भी नहीं था. राजेन्द्र सिंह का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता पुलिस लगा रही है.

कई सालों से चल रहा था कारोबार

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र सिंह घनी आबादी में घर से ही वर्षों से पटाखा का कारोबार कर रहा था. यहीं वह ज्वलनशील पदार्थ जमाकर पटाखा बनाता था. अगर कभी ज्वलनशील पदार्थ में आग लग जाती तो क्षेत्र में बड़ा हादसा तय था. पूर्व में भी राजेन्द्र सिंह इस मामले में जेल जा चुका है.

Also Read : जमशेदपुर के Tata Steel परिसर में विस्फोट कर गिरायी जायेगी 110 मीटर ऊंची चिमनी, 5 सेकेंड में होगी ध्वस्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola