कोल्हान : 771 स्थानों पर बिजली विभाग का छापा , 86 उपभोक्ता पकड़ाये

तार, मीटर जब्त, अलग-अलग थाना में 86 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 17.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया
प्राथमिकी दर्ज, 17.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को कोल्हान के 771 स्थानों पर छापेमारी की. इनमें 86 घर व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. ऐसे लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानाें में केस दर्ज किया गया है. सभी 86 उपभोक्ताओं के खिलाफ 17.80 लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ बिजली कनेक्शन भी काटा गया. जमशेदपुर एरिया बोर्ड के विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने बताया की आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. कहां-कहां हुई कार्रवाई प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना (लाख रुपये में ) जमशेदपुर 086 – 16 -5.89 लाख आदित्यपुर 070 – 02 – 0.12 लाख घाटशिला 167 – 29 – 4.75 लाख मानगो 132 – 13 – 2.44 लाख चाईबासा 123 – 06 – 1.01 लाख चक्रधरपुर 043 – 13 – 2.61 लाख सरायकेला 095 – 07- 1.03 लाख कुल 771 – 86 – 17.88 लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










