मार्च के बाद मेंटेनेंस के नाम पर नहीं होगी बिजली की कटौती
Updated at : 23 Mar 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur electric news
विज्ञापन
-गर्मी में कम से कम बिजली की कटौती का लक्ष्य
मुख्य बिंदू
-कोल्हान के 94 पावर सब स्टेशन क्षेत्रों में आठ दिनों में मेंटेनेंस का कार्य पूरा करने का लक्ष्य
—–प्रभात खास—––
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
गैर कंपनी इलाके समेत कोल्हान में इस साल गर्मी में मेनटेनेंस के नाम पर कटौती नहीं की जायेगी. 31 मार्च के बाद बिजली मेंटेनेंस का काम आगामी पांच से सात माह तक नहीं होगा और इस नाम पर बिजली की कटौती बंद रहेगी. वर्तमान में बिजली विभाग कोल्हान के सभी विद्युत प्रमंडलों के 94 पावर सब स्टेशन क्षेत्र में 22 फरवरी से 2-4 घंटे बिजली कटौती कर मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था. यह कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए जमशेदपुर, मानगो, आदित्यपुर, घाटशिला, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासाके विद्युत कार्यपालक अभियंता को टारगेट दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक मेंटेनेंश का काम 85-90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. वर्जनकोल्हान के सभी पावर सब स्टेशन क्षेत्र में मेनटेनेंस वर्क का विशेष ड्राइव चलाया गया है. कुछ काम बचा हुआ है, इसे होली के बाद पुरा किया जायेगा. श्रवण कुमार, बिजली जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




