जमशेदपुर बैंक ऑफ इंडिया डकैती और बिस्टुपुर लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Sep 2022 2:18 PM
जमशेदपुर के बैंक ऑफ इंडिया डकैती मामले में और बिस्टुपुर में हुई 32 लाख की लूट का खलासा किया है. उन्होंने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने बताया कि घटना में कुल 7 डकैत शामिल थे.
जमशेदपुर: जमशेदपुर उलीडीह में बैंक ऑफ इंडिया में हुई बैंक डकैती और बिस्टुपुर में 32 लाख की हुइ लूट मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इसमें पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस गिरोह का सरगना बिहार के बेउर जेल में बंद है. यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है. इस गिरोह के सदस्य पटना, गया और समस्तीपुर के रहने वाले हैं.
पुलिस ने बिहार के वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के भागवत ठाकुर और दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी एसएसपी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी.
एसएसपी ने बताया कि घटना में कुल 7 डकैत शामिल थे. पांच डकैत घटनास्थल पर मौजूद थे और दो लोग बाहर से इनको मदद कर रहे थे. एसएसपी ने बताया कि डकैत पटना से कंटेनर में आए थे. चांडिल- डिमना चौक के बीच एक ढाबे के पास कंटेनर छोड़ कर बाइक से ओलीडीह की ओर घटना को अंजाम देने गए थे.
घटना को अंजाम देकर अपराधी फिर कंटेनर में सवार होकर कोलकाता भागे गए. वह कंटेनर छोड़ कर अलग अलग दिशा में भागे.
पुलिस ने इनके पास से घटना में घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और कंटेनर बरामद की गई है.
18 अगस्त को उलीडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया में सात अपराधियो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. डकैतों ने बैंक से करीब 34 लाख नकद और 41 सील बंद सोने का पैकेट लेकर फरार हुए थे. साथ ही 14 फरवरी को बिस्टुपुर में छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारी से 32 लाख लूट की घटना हुई थी.
रिपोर्ट- निखिल सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










