जमशेदपुर में हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मुंगेर और लखीसराय में करता है काम, पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई

Updated at : 08 Oct 2022 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मुंगेर और लखीसराय में करता है काम, पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई

लखीसराय जेल में बंद जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड चूना शाह कॉलोनी के अपराधी औरंगजेब को जिला पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जमशेदपुर में हथियार की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मुंगेर-लखीसराय एरिया में काम करता है.

विज्ञापन

लखीसराय जेल में बंद जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड चूना शाह कॉलोनी के अपराधी औरंगजेब को जिला पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जमशेदपुर में हथियार की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मुंगेर-लखीसराय एरिया में काम करता है. मामले में पहले भी कई इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गयी है. अपराधी औरंगजेब पहले भी कई बार हथियारों के साथ पकड़ाया था. इसलिए उसके एक बार कड़ाई से पूछताछ जरूरी है.

हथियारों की खरीद कौन करता है. उनका उपयोग किस रूप में किया जा रहा है. जमशेदपुर से हथियार मंगवा कर बाहर भी भेजे जा रहे हैं, इस गैंग में कौन-कौन शामिल है, आदि बातों की जानकारी जिला पुलिस हासिल करेगी.

आरोपी के साथ परिवार का कोई वास्ता नहीं :

मो सुबैद. इधर, औरंगजेब से जुड़े मामले में जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी मोहम्मद सुबैद ने बताया कि आरोपी का उनके या परिवार के साथ किसी तरह कोई वास्ता नहीं है. आरोपी के परिवार के साथ उनके पिता मोहम्मद नसीम का कोई मेल-मिलाप नहीं है. उनके पिता समाजसेवा का काम करते हैं. किसी तरह के अवैध कारोबार से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. इसके पूर्व भी कई बार औरंगजेब के पकड़े जाने पर उनके परिवार का नाम उछाला जाता रहा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola