साकची-मानगो के शराब दुकानों में चाेरी, लाखों के माल उड़ा ले गये चोर

Updated at : 29 Apr 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
साकची-मानगो के शराब दुकानों में चाेरी, लाखों के माल उड़ा ले गये चोर

साकची - मानगो के शराब दुकान में लाखों की चाेरी

विज्ञापन

फोटो- दूबे जी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शहर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रविवार की देर रात चोरों ने साकची और मानगाे के सरकारी विदेशी शराब दुकान से लाखों की नकदी और शराब की चोरी कर ली. इस संबंध में दोनों दुकान के संचालकों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार साकची थानांतर्गत सागर होटल गोलचक्कर के पास दुकान नंबर दो का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद और शराब समेत करीब 3.59 लाख रुपये की चोरी कर ली. सोमवार को जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आये तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला गायब है. उसके बाद जब वह दुकान के अंदर गये तो देखा कि चोरों ने तिजोरी ही गायब कर दिया है. छानबीन के दौरान यह भी जानकारी मिली कि चोरों ने कई महंगी शराब की बोतलें भी चोरी कर ली है. सूचना मिलने पर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं मानगो पेट्रोल पंप के पास स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान का एस्बेस्टस शीट काट कर चोरों ने लाखों रुपये की शराब और नकद की चोरी कर ली. मानगो शराब दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को दुकान बंद कर घर चले गये थे. सोमवार को जब दुकान खोला तो दुकान का छप्पर कटा हुआ था. साथ ही नकद वाली तिजोरी भी चोर उखाड़ ले गये थे. चोरों ने महंगी शराब की बोतलों पर भी हाथ साफ कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक मानगो शराब दुकान में हुई चोरी की गिनती पूरी नहीं हो पायी थी. लेकिन संचालक के अनुसार लाखों रुपये की शराब की चोरी हुई है. दोनों चोरी के मामले में पुलिस छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola