परसुडीह : घर में सोया था परिवार, दो लाख के गहने की हो गयी चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

परसुडीह : घर में सोया था परिवार, दो लाख के गहने हो गयी चोरी
विज्ञापन
फोटो- 27 परसुडीह चोरी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत कीताडीह दीपू टोला निवासी चंदू महाली के घर से अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये के गहने और नकद 14 हजार की चोरी कर ली. चंदू ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना मंगलवार देर रात की है. चंदू ने बताया कि घर में दो कमरे है. मंगलवार की रात को परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे. बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब वह सो कर जगे तो देखा कि उनके दूसरे कमरे में लगा हुआ ताला टूटा हुआ है. अलमारी भी टूटा हुआ था. उसमें रखा पूरा गहना और जमीन का पेपर समेत कई कागजात गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










