गम्हरिया : शराब पीकर आये पति ने चाकू से पत्नी पर किया हमला,जख्मी

शराब पीकर घर आये पति ने चाकू से पत्नी पर किया हमला,जख्मी
फोटो- 23 एमजीएम 1 वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गम्हरिया थानांतर्गत मुर्गागुट्टू के शंभू नायक ने नशे में पत्नी ललिता नायक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घायल को एमजीएम अस्पताल लाया गया. घटना मंगलवार दोपहर की है. परिजनों के मुताबिक शंभू मंगलवार को शराब पीकर घर पर आया. इसके बाद पत्नी ललिता से उसका झगड़ा होने लगा. इसी दौरान उसने पास में पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के पीठ पर हमला कर दिया. ललिता के शोर मचाने पर घर के लोगों ने शंभू काे पकड़ कर हटाया. उसके बाद शंभू की पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ थाने ले गयी. शंभू की मां ने बताया कि शंभू और उसकी पत्नी ईंट भट्ठा में काम करते हैं. शराब पीने की लत लगने के बाद वह काम पर कम जाता है. जो कमाता है उसका शराब पी लेता है. शराब पीने के बाद वह अक्सर झगड़ा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




