उलीडीह : पत्नी की हत्या का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
Updated at : 10 Apr 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन

घरेलु विवाद में पति ने डंडा से पत्नी की घर में पिटाई की थी, साला ने जीजा के खिलाफ उलीडीह थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था, केस दर्ज होन के बाद आरोपी पति जेल में अबतक बंद है.
विज्ञापन
-दो साल से जेल में था बंद
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर.एडीजे-1 की कोर्ट ने बुधवार को पत्नी रेखा देवी की हत्या में सेशन ट्रायल (एसटी-585) में आरोपी पति रविंद्र सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. आरोपी घाघीडीह सेंट्रल जेल में पिछले दो सालों से बंद है. कोर्ट में बचाव पक्ष से अधिवक्ता आनंद झा ने पक्ष रखा. केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी.
मालूम हो कि दो साल पूर्व मानगो स्थित उलीडीह थाना अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में रहने वाले रवींद्र सिंह ने घरेलू विवाद में पत्नी रेखा देवी की डंडे से पिटाई की थी. बेसुध हालत में पत्नी को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद रवींद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




