जिला बार के पांच वकीलों के निधन पर सामूहिक शोकसभा का आयोजन

Updated at : 02 Jul 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिला बार के पांच वकीलों के निधन पर सामूहिक शोकसभा का आयोजन

मंगलवार अपराह्न चार बजे शोकसभा के कोर्ट में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

मंगलवार को जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में जिला बार एसोसिएशन के पांच वकीलों (सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, तरूण विश्वास, उदय नारायण शर्मा, एसपी सिन्हा, जे शर्मा) के निधन पर सामूहिक शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के अलावा सभी न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन तदर्थ कमेटी के चेयरमैन लाला अजित कुमार अंबष्ठ समेत दर्जनों वकील मौजूद थे. मंगलवार शाम चार बजे शोकसभा के बाद कोर्ट में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ.

सिदगोड़ा : आर्म्स एक्ट में साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

जमशेदपुर:

एडीजे-5 मंजू कुमारी के कोर्ट ने मंगलवार को आर्म्स एक्ट में पांच आरोपियों( शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, नीरज सिंह, पंकज शुक्ला, मिथुन चक्रवर्ती) को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह मौजूद थे. मालूम हो कि 16 साल पूर्व वर्ष 2008 में विद्यापतीनगर इलाके में पुलिस ने आर्म्स बरामद किया था, लेकिन कोर्ट में अबतक एफएसएल रिपोर्ट जमा नहीं किया गया. इसके अलावा सिदगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी में 3.05 बोर के हथियार का जिक्र था, जबकि गवाही में 3.15 बोर के हथियार बताने, सीजर विटनेस को चार्जशीट में गवाह नहीं बनाने समेत अन्य त्रुटि का लाभ आरोपियों को देते हुए केस से बरी किया. केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल छह लोगों की गवाही हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola