3 साल बाद फिर होगा जमशेदपुर कार्निवल, देश के ये कलाकार लेंगें हिस्सा, जानें क्या होगी खासियत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jan 2023 12:19 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर कार्निवल में वासु दीक्षित, केजे पवन, वरुण मुरली, संजीव नायक, जिष्णु दासगुप्ता और जोएल मिलन बैपटिस्ट हैं. बैंड की ध्वनि भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत से ली गयी है

विज्ञापन

कोरोना काल के बाद एक बार फिर से गोपाल मैदान बिष्टुपुर में 6 से 8 जनवरी तक जमशेदपुर कार्निवल होगा. इसका आयोजन टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) मिलकर कर रहा है. छह जनवरी की शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक लोकल रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी. शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के बैंड स्वरात्मा की प्रस्तुति होगी.

यह बैंड भारतीय गीत के साथ-साथ फ्यूजन के लिए मशहूर है. इसमें वासु दीक्षित, केजे पवन, वरुण मुरली, संजीव नायक, जिष्णु दासगुप्ता और जोएल मिलन बैपटिस्ट हैं. बैंड की ध्वनि भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत से ली गयी है. इसे ब्लूज रॉक और रेगे जैसी पश्चिमी ध्वनियों के साथ मिश्रित किया गया है. सात जनवरी को शाम पांच से सात बजे तक कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम होगा. जिसमें 16 प्रदेशों के लोक नृत्य की सतरंगी छटा दिखेगी. इसमें स्थानीय ग्रुप भाग ले रहा है. इसी दिन शाम साढ़े सात बजे से म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता सारेगामा होगी.

इस बार नहीं होगी परेड

दिसंबर के अंत में होने वाला कार्निवल इस बार जनवरी में हो रहा है. इस बार इसमें परेड भी नहीं होगी. अभी तक इसकी शुरुआत जुबिली पार्क से परेड से होती थी. इसमें लोगों को विंटेज कार भी देखने को मिलती थी. गीत-नृत्य के साथ परेड गोपाल मैदान पहुंचता था. टाटा स्टील यूआईएसएल की प्रवक्ता सुकन्या दास ने बताया कि इस बार सारे कार्यक्रम गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होंगे. अगले साल से यह आयोजन फिर से दिसंबर के अंत में होगा. उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए गेम जोन और लजीज व्यंजन का आनंद लेने वालों के लिए कई फूड काउंटर्स होंगे.

पार्श्व गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति से होगा समापन

कार्निवल के अंतिम दिन आठ जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से बॉलीवुड पार्श्व गायक नीरज श्रीधर का परफॉरमेंस होगा. इससे पहले शाम साढ़े पांच से सात बजे तक रैप बैंड की प्रस्तुति होगी. सुबह 10 से एक बजे तक मास्टर शेफ प्रतियोगिता होगी. जिसमें जमशेदपुर की महिलाएं पाक कला दिखायेंगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola