Jfc vs chennaiyan fc : जेएफसी ने चेन्नइयन एफसी को 4-1 से हराया

Updated:
विज्ञापन
Jfc vs chennaiyan fc : जेएफसी ने चेन्नइयन एफसी को 4-1 से हराया

Nikhil Barla of Jamshedpur FC vs Imran Khan of Chennaiyin FC during match 68 of INDIAN SUPER LEAGUE played between Jamshedpur FC and Chennaiyin FC at the JRD Tata Sports Complex in Jamshedpur on 25th April 2026. Photo: Abhinav Ashish Aind/Focus Sports/ ISL

जेएफसी ने शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये आइएसएल के मैच में चेन्नइयन एफसी को 4-1 से रौंद दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये आइएसएल के मैच में चेन्नइयन एफसी को 4-1 से रौंद दिया. जेएफसी की ओर से मोहम्मद सनन (7वें, 58वें मिनट) ने दो, मेसी बाउली (27वें) व निकोला स्टोजानोविक 78वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. वहीं, चेन्नइयन एफसी की ओर से एस प्रकादेश्वरन (68’) एक गोल दागकर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया. मो सनन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. तीन मैचों के साथ जीत दर्ज करने वाली जेएफसी की टीम दस मैच में कुल 18 अंक अर्जित करते हुए अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. वहीं, चेन्नईयन एफसी की टीम दस मैचों में दस अंक के साथ दसवें स्थान पर बनी हुई. जमशेदपुर का अगला मैच एक मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एफसी गोवा से होगा लगभग 7 हजार दर्शकों ने लिया मैच का आनंद जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगभग सात हजार दर्शकों ने मैच का आनंद लिया. गर्मी व भारी उमस के कारण दर्शकों की संख्या कम रही. आयोजकों ने बताया कि लगभग 10 हजार टिकट बेचे गये थे. लेकिन, दर्शकों की उपस्थिति कम रही. स्टेडियम में दर्शकों के मनोरंजन के लिए डीजे व बड़ी स्क्रीन लगायी गयी थी. चार में से एक पोल का फ्लडलाइट हाफ टाइम तक रहा खराब मैच के दौरान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगे चार पोल के फ्लडलाइट में से एक पोल का फ्लडलाइट पूरी तरह खराब हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद हाफ टाइम के बाद उसे सही किया गया. दूसरे हाफ में चारों पोल के फ्लडलाइट में मैच हुआ. जेएफसी को लगा झटा, इजे पर तीन 3 मैचों का प्रतिबंध जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख डिफेंडर सह कप्तान स्टीफेन इजे को एआइएफएफ ने तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इस लिए वह चेन्नई के मैच में भी नहीं खेले. इजे अब एफसी गोवा व बेंगलुरु एफसी के बीच होने वाले मैच में भी नहीं खेलें गये. इजे जेएफसी के अंतिम मैच में ओडिशा एफसी खिलाफ खेल सकते हैं. एआइएफएफ के अनुसार इजे को केरला के खिलाफ हुए मैच में केरल के खिलाड़ी बारतोम्यू को कोहनी से मारने का दोषी पाया गया है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola