jamshedpur : एआइ की मदद से मिथिला के विकास को देंगे गति

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 15 Apr 2025 1:13 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओर से आयोजित 36वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार

विज्ञापन

जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओर से आयोजित 36वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार कई सत्र में कार्यक्रम हुए. उद्योग तथा मिथिला के विकास में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के योगदान विषय पर ऑफलाइन और ऑनलाइन संगोष्ठी हुई. मिथिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरविंद झा, उद्यमी लिलि झा, जर्मनी से निशा कात्यायन, कुमार हर्ष, पूनम झा आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया. वक्ताओं ने मिथिलांचल में कारोबार की स्थिति, उद्योग की संभावनाएं, और वर्तमान में व्यावहारिक स्वरूप विषय पर अपना मंतव्य रखा. कहा कि मिथिला में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं. आधुनिक तकनीक से इसमें गति लायी जा सकती है. इस सत्र का संयोजन राजीव कुमार झा ने किया.

शांति सुमन के योगदान पर पढ़े गये आलेख

इस दौरान विद्यापति की काव्य साधना, शांति सुमन के योगदान, भूकंप रोधी गृह निर्माण का विधान, आयुर्वेद में डायबिटीज का इलाज, मिथिला राज्य का औचित्य, मिथिला में नेटवर्क मार्केटिंग की स्थिति और संभावनाएं जैसे विषयों पर 17 आलेख पढ़े गए. नेपाल के प्रवीण नारायण चौधरी, प्रो हीरालाल कर्ण, उमेश नारायण कर्ण, कल्प कवि, अशोक दास, नंदलाल, नारायण यादव, पंकज कुमार झा, डॉ पुण्यनाथ झा, डॉ संतोष कुमार झा, रामसेवक सिंह व अन्य ने शोध पत्र प्रस्तुत किया. इस सत्र की अध्यक्षता श्याम नारायण ने की. राजीव रंजन ने संचालन किया.

मैथिली को मिले उचित स्थान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि मिथिला की संस्कृति अति प्राचीन है. मैथिली को उसका उचित अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए जब भी जरूरत होगी और जहां भी जरूरत होगी आवाज उठाऊंगा. लक्ष्मण झा सागर की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें 46 कवियों ने काव्य प्रस्तुति दी. काव्य गोष्ठी का संचालन विनोद हसौद ने किया. नेपाल के कवि प्रवीण नारायण चौधरी, निर्मली झोली पासवान, नंद विलास राय, जयनगर से नारायण यादव, दरभंगा से राजीव झा, शिवकुमार टिल्लू, श्यामल सुमन, नूतन झा, विभा झा, गायत्री झा, पिंकी झा, रंजन खान, कोलकाता से शैलजा व अन्य ने कविता व गीत की प्रस्तुति दी.

मिला सम्मान

इस दौरान डॉ प्रणव मिश्रा, अरुण कुमार झा, लक्ष्मण झा, श्याम नारायण, कुमार नारायण यादव, कल्प कवि, दीपक झा, पंकज राय, धर्मेश कुमार झा लड्डू, मोहन ठाकुर, ललन चौधरी, अरुण झा व अन्य को मिथिला गौरव मैथिली गौरव और संगठन गौरव से सम्मानित किया गया. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार दास और महासचिव विपिन कुमार झा ने आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola