Inter school tenikoit championship : शिक्षा निकेतन में इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Inter school tenikoit championship : शिक्षा निकेतन में इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर. शिक्षा निकेत इंग्लिश स्कूल, टेल्को में शनिवार को पहली इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शिक्षा निकेत इंग्लिश स्कूल, टेल्को में शनिवार को पहली इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में छह स्कूल के कुल 69 खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट विधान मरांडी, स्कूल के चेयरमैन जे दास, प्रकाश कुमार सिन्हा, झारखंड टेनिक्वाइट एसोसिएशन के महासचिव अली राज खान, संयोजक प्रोफेसर असलम मलिक, प्राचार्य सुमिता डे, उप प्राचार्या रजनी पांडे, समाजसेवी राजेश मिश्रा, ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रिंसिपल सुमिता डे ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. महासचिव अली रजा खान ने कहा कि जल्द ही शिक्षा निकेतन स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की टेनिक्वाइट चैंपियनशिप भी आयोजन किया जायेगा. इसके लिए एसोसिएशन स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर योजना तैयार बना रही है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola