इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 16 से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 7:47 PM
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16-19 अगस्त तक इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16-19 अगस्त तक इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में टीम इवेंट और व्यक्तिगत वर्ग दोनों में मुकाबले होंगे. टीम वर्ग के मैच कॉर्बिलॉन कप फॉर्मेट में खेले जायेंगे. टीम वर्ग में हिस्सा लेने के लिए 700 रुपये की इंट्री फीस रखी गयी है. वहीं, एकल वर्ग में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को 100 रुपये की इंट्री फीस अदा करनी होगी. इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. अंडर-14 आयु वर्ग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1-1-2011 का या फिर इसके बाद होना चाहिए. अंडर-17 वर्ग में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1-1-2008 का या फिर इसके बाद का होना चाहिए. अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1-1-2006 का या फिर इसके बाद होना चाहिए. प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म तिथि लाने का निर्देश दिया है. वहीं, टूर्नामेंट में इंट्री लेने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










