10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश
Updated at : 03 Jul 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में बुधवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
जिला में 15,780 वाद लंबित
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक
जमशेदपुर :
समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में बुधवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही. जिला में 28 नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पास कुल 15,780 वाद लंबित हैं, जिनमें बकाया 565 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई करें.बैठक में एडीसी रोहित सिन्हा, एलआरडीसी गौतम कुमार, एसडीओ घाटशिला सच्चिदांनद महतो, एसडीओ धालभूम पारूल सिंह, सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार, सीओ मानगो, पोटका, गुड़ाबांदा एवं घाटशिला समेत अन्य सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




