ePaper

कदमा बसंत विहार विस्फोट मामले में इंडियन ऑयल ने दी रिपोर्ट, जानें ब्लास्ट के बारे में क्या कहा

Updated at : 10 Sep 2023 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
कदमा बसंत विहार विस्फोट मामले में इंडियन ऑयल ने दी रिपोर्ट, जानें ब्लास्ट के बारे में क्या कहा

पुलिस टीम के साथ जाकर निरीक्षण करने पर देखा गया इन्वर्टर की बैटरी और फ्रीज में विस्फोट हुआ है. तीसरे विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया. रिपोर्ट में बताया गया कि रसोई घर में रखा गैस सिलिंडर नहीं फटा है. इसका प्रमाण तस्वीरों में कैद है.

विज्ञापन

इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यालय को भेजी गयी रिपोर्ट में दावा किया है कि बसंत विहार के फ्लैट में रसोई गैस सिलिंडर नहीं फटा. घटना की प्रथम दृष्या जांच में सिलिंडर फटने से घर में आग लगने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. पिछले दिनों कदमा रामनगर एयर बेस कॉलोनी के पास बने बसंत विहार में रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता के फ्लैट में विस्फोट के बाद आग लग गयी. इसमें ओम प्रकाश की शिक्षिका पत्नी निशा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी थी. धुएं के कारण पति समेत चार अन्य लोगों की तबीयत खराब हो गयी थी. इस मामले को लेकर जिला पुलिस, फायर डिपार्टमेंट व इंडियन ऑयल के अधिकारी अलग-अलग जांच कर रहे हैं.

इंडियन ऑयल की रिपोर्ट में दावा

इंडियन ऑयल जमशेदपुर के अधिकारियों द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमप्रकाश गुप्ता को 22 दिसंबर 2013 को बजरंग इंडेन गैस एजेंसी ने नया कनेक्शन प्रदान किया. इसके तहत उन्हें एक सिलिंडर व एक रेगुलेटर दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची आइओएल की टीम को जानकारी मिली कि विस्फोट के कारण आगजनी हुई है. बताया गया कि सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ है. एक के बाद एक तीन ब्लास्ट की आवाज आयी है.

पुलिस टीम के साथ जाकर निरीक्षण करने पर देखा गया इन्वर्टर की बैटरी और फ्रीज में विस्फोट हुआ है. तीसरे विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया. रिपोर्ट में बताया गया कि रसोई घर में रखा गैस सिलिंडर नहीं फटा है. इसका प्रमाण तस्वीरों में कैद है. ओमप्रकाश गुप्ता को एक ही सिलेंडर आवंटित किया गया है. ऐसे में दूसरे सिलिंडर के घर में होने का कोई औचित्य नहीं है.

रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि गैस चूल्हा पूरी तरह से सुरक्षित है. अगर आग पहले रसोई से लगती तो वहां नुकसान अधिक होता. रिपोर्ट में लिखा गया कि जांच टीम का दावा है कि आगजनी-विस्फोट की घटना सबसे पहले मुख्य हॉल में हुई, जिसके बाद आगजनी हुई, इसके बाद आग की लपटे पूरे घर में फैल गयीं.

अपने-अपने फ्लैट में शिफ्ट हुए लोग

कदमा रामनगर के बसंत विहार अपार्टमेंट में बुधवार को हुए विस्फोट के तीसरे दिन शनिवार को लोग अपने- अपने फ्लैट में चले गये. पानी और बिजली की सप्लाई शुरू होने के बाद सभी फ्लैट की जांच की गयी. उसके बाद सोसाइटी के लोगों की देखरेख में सभी को उनके फ्लैट में भेजा गया. इस मामले में गैस कंपनी और जांच एजेंसी ने जांच पूरी कर ली है. लेकिन पुलिस की जांच अब पूरी नहीं हुई है.

Also Read: Gas Cylinder Explosion: एलपीजी गैस सिलेंडर से हुआ हादसा तो मिलेगा 50 लाख मुआवजा, जानें क्या है नियम

पुलिस घटना को दुर्घटना या हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर पर छानबीन कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो ओम प्रकाश गुप्ता को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. गौरतलब है कि बुधवार को अपार्टमेंट के ओम प्रकाश गुप्ता के घर में तीन बार ब्लास्ट हुआ था. इसमें उनकी पत्नी निशा गुप्ता की मौत हो गयी थी. मामले में ओम प्रकाश गुप्ता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

इधर,भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कदमा स्थित वसंत विहार अपार्टमेंट जाकर वहां के लोगों का हाल चाल जाना. लोगों ने बताया कि पुलिस वहां के लोगों को उनके घर में नहीं जाने दे रही है. श्री सिंह ने कदमा थाना प्रभारी से बात कर दुर्घटनाग्रस्त फ्लैट को पुलिस को खोलने को कहा. इसके बाद फ्लैट को खोला गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola