Jamshedpur News बागबेड़ा में प्रभात खबर व जिला अग्रवाल सम्मेलन के सौजन्य से प्याऊ का शुभारंभ

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान में स्थित कुंवर सिंह स्मारक भवन के समक्ष प्रभात खबर व जिला अग्रवाल सम्मेलन के सौजन्य से प्याऊ का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान में स्थित कुंवर सिंह स्मारक भवन के समक्ष प्रभात खबर व जिला अग्रवाल सम्मेलन के सौजन्य से प्याऊ का शुभारंभ किया गया. एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार झा एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने घड़े में पानी डालकर प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया. प्याऊ को नियमित चलाने की जिम्मेदारी कुंवर सिंह स्मारक समिति के सदस्यों को सौंपी गयी. समिति के सदस्य प्रतिदिन घड़े में ठंडा पानी भरकर इसका देखरेख करेंगे.

इस पुनीत कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर एवं जिला अग्रवाल सम्मेलन की टीम को धन्यवाद दिया. इस दौरान एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में यह प्याऊ लोगों को राहत देने का काम करेगा. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी रमेश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola