शहर में मोबाइल वैन से सब्जियों की होगी होम डिलिवरी, "20 लगेंगे, ऑर्डर करने के पांच घंटे के अंदर होगी डिलिवरी

Published by :Pritish Sahay
Updated at :27 Mar 2020 6:21 AM
विज्ञापन
शहर में मोबाइल वैन से सब्जियों की होगी होम डिलिवरी, "20 लगेंगे, ऑर्डर करने के पांच घंटे के अंदर होगी डिलिवरी

जमशेदपुर : लॉकडाउन में दुकान-बाजारों में भीड़ नहीं लगे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा राशन एवं अन्य जरूरी सामान के बाद हरी सब्जियों के होम डिलिवरी की व्यवस्था की गयी है. फोन कॉल, मैसेज पर होम डिलिवरी के अॉर्डर लिये जायेंगे अौर 20 रुपये डिलिवरी चार्ज पर उचित मूल्य पर सब्जियों की होम डिलिवरी होगी. यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : लॉकडाउन में दुकान-बाजारों में भीड़ नहीं लगे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा राशन एवं अन्य जरूरी सामान के बाद हरी सब्जियों के होम डिलिवरी की व्यवस्था की गयी है. फोन कॉल, मैसेज पर होम डिलिवरी के अॉर्डर लिये जायेंगे अौर 20 रुपये डिलिवरी चार्ज पर उचित मूल्य पर सब्जियों की होम डिलिवरी होगी. यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी.

इस संबंध में एसडीअो चंदन कुमार द्वारा निर्देश जारी किया गया है. एसडीअो ने कहा है कि बाजारों में कालाबाजारी न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं कृषि उत्पादन बाजार समिति के सहयोग से लोगों को फ्रेश सब्जी आपूर्ति करने के लिए लाइसेंसी अॉल सीजन फॉर्म फ्रेश द्वारा पहल किया गया है. शुक्रवार के पूर्वाह्न से मोबाइल/दूरभाष, मैसेज पर अॉर्डर देने पर पांच घंटे के अंदर जमशेदपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामान की होम डिलिवरी मोबाइल वेजिटेबल वैन/ मोटर साइकिल द्वारा की जायेगी.

साथ ही अॉल सीजन फॉर्म फ्रेश द्वारा इस बात की सहमति दी गयी है कि उनके द्वारा नो प्रॉफिट-नो लॉस पर कार्य किया जायेगा. अॉर्डर मिलने पर फ्रेश वेजिटेबल घर-घर आपूर्ति करने के लिए 20 रुपये डिलिवरी चार्ज लिया जायेगा. प्रति अॉर्डर 200 रुपये कम से कम होना चाहिये. सब्जी का रेट प्रत्येक दिन के लिए एजेंसी के फेसबुक पेज अौर वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा.

अॉर्डर के लिए फोन, वाट्सअप, मैसेज फोन नंबर 9934868425 अौर 9031776552 पर किया जा सकता है. सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक सामानों की आपूर्ति होगी. अॉल सीजन फॉर्म फ्रेश.कॉम पर भी ताजी सब्जियों का रेट प्रकाशित किया जायेगा जिसे लोग वाट्सअप, ट्विटर, मैसेज पर देखा जा सकता है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी मोबाइल वैन अौर आउट लेट लगा कर उचित मूल्य पर हरी सब्जी आपूर्ति की जायेगी.

सब्जियों के दर

टमाटर 18 रुपये

कद्दू 20 रुपये

खीरा 15 रुपये

भिंडी 40 रुपये

बैगन 15 रुपये

फूल गोभी 15 रुपये पीस

करैला 30 रुपये

नेनुआ 60 रुपये

सहजन (मूनगा) 70 रुपये

प्रति किलो की दर

सीतारामडेरा में अनाज वितरित : लाॅकडाउन को लेकर सीतारामडेरा में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बप्पा मजूमदार के नेतृत्व में लोगों के बीच अनाज वितरित किया गया. इस दौरान सक्षम व समाजसेवियों से अपील की गयी कि वे अपने स्तर से जितना हो सके लोगों को सहयोग करें.

दूध की दिक्कत नहीं, होगी होम डिलिवरी : एसडीओ

जमशेदपुर. एसडीअो चंदन कुमार ने दूध की होम डिलिवरी की व्यवस्था करने की सूचना दी है. यह व्यवस्था सुबह 8 से 11 अौर शाम में 5 से 8 बजे तक रहेगी. होम डिलिवरी के लिए मोबाइल नंबर 9234953276, 9021329091, 9013949456, 9279541231 पर संपर्क या वाट्सएप पर मैसेज किया जा सकता है. इसमें कोई डिलिवरी चार्ज नहीं लगेगा. दूध 50 रुपये प्रति लीटर तथा पनीर 360 रुपये प्रति किलो उपलब्ध होगा. न्यूनतम एक लीटर दूध का अॉर्डर होम डिलिवरी के लिए देना होगा.

सुधा : इंचार्ज- 9473199953, परसुडीह, साकची व बिष्टुपुर- 9473199947. जुगसलाई, मानगो, डिमना रोड, पुरुलिया रोड- 9473199948. कदमा, सोनारी, गोविंदपुर, राहरगोड़ा, बारीडीह व मानगो ओल्ड- 9471002604. टेल्को, भालूबासा व बर्मामाइंस- 9473199949.

ओसम : 9934998000, 6204753388.

मेधा : साकची, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर व परसुडीह- 9970166249. टेल्को, गोविंदपुर, बारीडीह व जुगसलाई- 7360035220. सोनारी व कदमा- 8010228867. मानगो व डिमना : 7544003445.

टेल्को : घर-घर पहुंचा रहे ऑटो से सब्जी

जमशेदपुर. कोरोना के संक्रमण से घरों में रहने को मजबूर लोगों को जरूरी सामान पहुंचने की पहल की गयी है. सब्जी विक्रेता व गोलगप्पा, चाट पकौड़ी अन्य ठेला खोमचा पर आश्रित लोगों के सामने वर्तमान में आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. टेल्काे कॉलोनी, प्रकाशनगर क्षेत्र में ऑटो के माध्यम से घर-घर सब्जी पहुंचायी जा रही है.

गोलगप्पा बेच कर घर चलाने वाले नागेंद्र गुप्ता, अजय मेहता और राजेश साव कमाई के साथ दूसरे की सुविधाओं का भी ख्याल रख रहे. ये लोग ऑटो से सब्जी बेचने पहुंच रहे है. उचित मूल्य पर सब्जी देकर कालाबाजारी को भी संदेश दे रहे हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा. इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं.

मजदूरों के लिए खुलेगी कैंटीन, ~5 में मिलेगा खाना

जमशेदपुर. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन मानगो चौक, साकची टेंपो, सोनारी झाबरी बस्ती में शुक्रवार से मुख्यमंत्री कैंटीन चालू करेगा. कैंटीन में पांच रुपये में पैकेट में खाना मिलेगा. राशन, हरी सब्जी के बाद जिला प्रशासन दूध व दवा की भी होम डिलिवरी करेगा. इसके लिए डिलिवरी चार्ज लिया जायेगा. सेनिटाइजर भी देने की तैयारी है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola