ePaper

झारखंड : H3N2 वायरस की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जमशेदपुर के MGM में 10 व सदर अस्पताल में 5 बेड रिजर्व

Updated at : 20 Mar 2023 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
MGM-Hospital

MGM-Hospital

जमशेदपुर में एक मरीज में बीमारी की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ पर है. इसको लेकर सदर और एमजीएम में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है. सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं नये किट मंगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: एच3एन2 वायरस ने जमशेदपुर में दस्तक दे दी है. एक मरीज में बीमारी की पुष्टि हो गयी है. संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है. एमजीएम और सदर अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सदर और एमजीएम में इसको लेकर अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है. इसकी सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने कहा कि सदर अस्पताल में फिलहाल ऑक्सीजन युक्त पांच बेड को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है. दवाओं की खरीदारी हो रही है.स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में वेटिंलेटर युक्त 10 बेड तैयार किया गया है. दावाओं और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज जांच के किट उपलब्ध

एच3एन2 के नमूनों की जांच एमजीएम मेडिकल कॉलेज में की जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल जांच के लिए पर्याप्त किट उपलब्ध है. जरूरतों को ध्यान में रखकर और किट मंगाने की प्रक्रिया चल रही है. मेडिकल काॅलेज में हर दिन तीन से चार संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आ रहे हैं.

Also Read: खटिया पर प्रसूता को कराया नाला पार : फोन करने पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, ममता वाहन को देने पड़े 500 रुपये

कोरोना के साथ एच3एन2 की होगी जांच, बनेगी टीम

सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने कहा कि बताया कि कोरोना की तरह एच3एन2 के जांच की व्यवस्था की जायेगी. सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पत्र भेजा जायेगा. इसमें संदिग्ध मरीजों की कोरोना और एच3एन2 की जांच साथ-साथ कराने का निर्देश दिया जा रहा है.एच3एन2 की जांच के लिए नमूना लेकर जिला सर्विलेंस विभाग के जरिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज को भेजा जायेगा. इसके अलावा बीमारी की रोकथाम और पहचान के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की जायेगी. लोगों के बीच विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसमें बीमारी से बचाव के लिए उठाये जाने वाले कदम की जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola