जीवीके और जेटीएफए का मैच ड्रॉ

जमशेदपुर. सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में ग्राम विकास केंद्र और जंगल टाइगर फुटबॉल क्लब बीच खेला गया जेएसए सुपर डिवीजन लीग का मैच
जमशेदपुर. सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में ग्राम विकास केंद्र और जंगल टाइगर फुटबॉल क्लब बीच खेला गया जेएसए सुपर डिवीजन लीग का मैच 1-1 गोल से ड्रॉ रहा. हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रही. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए, एक दूसरे पर जोरदार हमले किये. जंगल टाइगर फुटबॉल क्लब के सुनील मुर्मू ने 77वें मिनट में एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मुकाबले में बढ़त दिला दी. 88वें मिनट में मंगल हेंब्रम ने गोल करते हुए ग्राम विकास केंद्र को मैच में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. गुरुवार को गोपाल मैदान में साढ़े तीन बजे से आदिवासी डेवलपमेंट और आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










