Jamshedpur news. मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी की बोगी बेपटरी, पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस फंसी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित
विज्ञापन
Jamshedpur news.
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गयी. यह मालगाड़ी देवघर से क्योंझर की ओर जा रही थी, जिसमें लोह अयस्क लदा हुआ था. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी है. मालगाड़ी की एक बोगी अप लाइन की ओर झुक गयी, जिससे दोनों ट्रैकों पर परिचालन ठप हो गयी है. पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस को मुर्गामहादेव स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से अधिकारी और तकनीकी टीम क्रेन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है. रेलवे की टीम बेपटरी हुई बोगी को ट्रैक पर लाने और जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने की कोशिश में जुटी है. तब तक के लिए दोनों रेल लाइनों पर यातायात स्थगित रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










