Good News: टाटा-पटना के बीच 15 अगस्त से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 6.30 घंटे में सफर होगा पूरा

Vande Bharat Express
Good News: टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 15 अगस्त से चल सकती है. ट्रैक्शन लाइन बनकर तैयार हो गयी है. कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है. अपरिहार्य कारणों से शनिवार को ट्रायल रन शुरू नहीं हो सका है. अब रविवार या सोमवार से ट्रायल रन शुरू हो सकता है.
Good News: जमशेदपुर-टाटानगर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Tata Patna Vande Bharat Express) 15 अगस्त से चलाने की तैयारी है. इसके लिए शनिवार को ट्रायल रन होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो पाया. अब रविवार या सोमवार को ट्रायल रन हो सकता है. वाशिंग लाइन नंबर एक में ट्रैक्शन तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. यात्री 6.30 घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे. हालांकि अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है.
टाटा से पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से इसमें आधुनिक उपकरण लगाये गये हैं. कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गयी है. शनिवार को इसे अंतिम रूप दिया गया. यहां वाशिंग लाइन को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि टाटानगर में ट्रेन के कोच की धुलाई और सफाई हो सके. सबकुछ ठीक रहा, तो 15 अगस्त से टाटा से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ सकती है. वैसे अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन रेलवे की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है.
साढ़े छह घंटे में सफर कर सकेंगे पूरा
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक पहले से ही चक्रधरपुर आ गया था. अब रैक को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लाया जायेगा, जिसके बाद इसका ट्रायल रन किया जायेगा. इस दौरान यह देखा जायेगा कि रेलवे लाइन ठीक है या नहीं और गति को बरकरार रखा जा सकेगा या नहीं. रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं की भी जांच की जायेगी. सुरक्षा के सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसका परिचालन शुरू किया जायेगा. इस बीच कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है. पहले हटिया में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी. वहां से ट्रेनिंग लेकर आने के बाद मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से यहां ट्रेनिंग दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, टाटा से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर करीब 6:30 घंटे का होगा, जो अभी 10 से 11 घंटे का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










