ePaper

Good News: जमशेदपुर से भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट, इस दिन से होगी शुरू

Updated at : 16 Sep 2022 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Good News: जमशेदपुर से भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट, इस दिन से होगी शुरू

Chennai: A SpiceJet plane prepares to take-off from Chennai airport for domestic travel, after flights resumed during the ongoing nationwide lockdown, in Chennai, Monday, May 25, 2020. All scheduled commercial passenger flights were suspended since March 25 when the government imposed a nationwide lockdown to curb the coronavirus pandemic. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI25-05-2020_000108B)

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर से जमशेदपुर व जमशेदपुर से कोलकाता के बीच दोनों ओर से हवाई सेवा 30 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी. कुल 9 सीटर क्षमता की कॉमर्शियल उड़ान छठ दिन के पावन मौके पर शुरू हो रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहरवासियों के लिए खुशखबरी है. भुवनेश्वर से जमशेदपुर व जमशेदपुर कोलकाता के बीच दोनों ओर से हवाई सेवा 30 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी. कुल 9 सीटर क्षमता की कॉमर्शियल उड़ान छठ दिन के पावन मौके पर शुरू होगी. भुवनेश्वर जमशेदपुर(सोनारी एरोड्रम) और जमशेदपुर से कोलकाता के बीच दोनों ओर से फ्लाइट प्रतिदिन चलेगी.

हवाई सर्विस कंपनी को प्रदान किया लाइसेंस

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस रूट पर एयर सर्विस का लाइसेंस जीएसइसी मोनार्क एंड डेक्कन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड(इंडिया वन एयर) को लाइसेंस देने की प्रक्रिया नियमानुसार की है. इसमें मंत्रालय, झारखंड सरकार, टाटा स्टील अौर हवाई सर्विस देने वाली कंपनी के संयुक्त पहल पर फ्लाइट की सर्विस भारत सरकार के उड़ान योजना के तहत चलायी जायेगी. फ्लाई की निर्धारित रूट और समय सारणी के साथ हवाई सर्विस कंपनी को लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है.

Also Read: Tata Motors Bonus 2022: टाटा मोटर्स में आज 3 बजे होगा बोनस समझौता, 11. 5 प्रतिशत मिलने की उम्मीदें
30 सितंबर से 9 सीटर कॉमर्शियल उड़ान

आगामी 30 सितंबर 2022 से भुवनेश्वर से नौ सीटर कॉमर्शियल फ्लाइट जमशेदपुर और जमशेदपुर से कोलकाता, कोलकाता से जमशेदपुर और जमशेदपुर से भुवनेश्वर जायेगी, इस कारण सोनारी एरोड्रम में सुरक्षा और अग्निशामक गाड़ी की अतिरिक्त तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola