गोलमुरी : पिता ने पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप, किया केस
Updated at : 04 Nov 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

गोलमुरी : पूर्व विवाद को लेकर पिता पर पुत्र ने किया हमला
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जाेन नंबर-7 के रहने वाले अनिल कुमार झा ने अपने बेदखल पुत्र राजीव कुमार झा के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कुआं में डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. मामला एक नवंबर का है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा और राजीव कुमार झा दोनों पिता-पुत्र है. संपत्ति को लेकर दोनों का पूर्व में भी विवाद हो चुका है. एक नवंबर को संपत्ति विवाद को लेकर ही झगड़ा हुआ था. उसी दौरान राजीव झा ने अपने पिता अनिल कुमार झा पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. उसके बाद जान मारने की नियत से कुआं में फेंकने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा ने उसे बेदखल कर दिया है. उसके बाद भी संपत्ति और पुराने विवाद को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




