मुसाबनी : गांजा के साथ पकड़ाये रिक्की सिंह का केस घाटशिला कोर्ट में ट्रांसफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपी को घाघीडीह केंद्रीय कारा से घाटशिला उप कारा ट्रांसफर, पुलिस ने आरोप गठित किया, सुनवाई के दौरान आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़ा था
विज्ञापन
आरोपी को घाघीडीह केंद्रीय कारा से घाटशिला उप कारा भेजा गया
पुलिस ने आरोप गठित किया, सुनवाई के दौरान आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ा था
मुख्य संवाददाता,जमशेदपुर:
घाटशिला कोर्ट स्थित एडीजे-1 केके शुक्ला के कोर्ट में बुधवार को मुसाबनी में पांच किलो गांजा के साथ पकड़ाये रिक्की सिंह के केस की सुनवाई हुई. मुसाबनी पुलिस ने आरोपी रिक्की सिंह के खिलाफ आरोप गठन किया. इससे पूर्व 18 मई 2024 को मुसाबनी में पांच किलो गांजा के साथ पकड़ाये रिक्की सिंह के केस को जमशेदपुर कोर्ट से घाटशिला कोर्ट ट्रांसफर किया गया था. केस ट्रांसफर होने के बाद बुधवार को पहली सुनवाई हुई. इसमें आरोपी घाटशिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ा था. केस जमशेदपुर से घाटशिला कोर्ट में ट्रांसफर होने के बाद आरोपी रिक्की सिंह को घाघीडीह केंद्रीय कारा से घाटशिला उपकारा में शिफ्ट किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










