ePaper

Jharkhand Crime news: पुलिसकर्मी बनकर पांच लाख के जेवर की ठगी, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी जमशेदपुर पुलिस

Updated at : 07 Mar 2022 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime news: पुलिसकर्मी बनकर पांच लाख के जेवर की ठगी, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी जमशेदपुर पुलिस

jharkhand news: जमशेदपुर में इन दिनों फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आ रहा है. पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने के मामले में पांच लाख के जेवर की ठगी हुई है. इससे पहले 10 लाख रुपये के जेवर की ठगी हुई थी. पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime news: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के काशीडीह में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो युवकों ने एक महिला से पांच लाख के जेवर की ठगी कर फरार हुआ. पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है. इससे पहले 18 फरवरी को भी बसंत टॉकिज के पास 10 लाख के जेवर की ठगी हुई थी.

क्या है मामला

काशीडीह स्थित चंद्राबली अपार्टमेंट में रहनेवाली उषा देवी बाराद्वारी मैदान से मॉर्निंग वॉक कर अपने घर लौट रही थी. उषा देवी के अनुसार, अपार्टमेंट की गेट से वो भीतर आ रही थी, तभी दौड़ता हुआ एक युवक उनके पास पहुंचा. युवक ने कहा कि पुलिसवाले उसे बुला रहे हैं. दो दिन पहले एक महिला से छिनतई हुई है. इस कारण हमलोग सिविल ड्रेस में महिलाओं को जेवर पहनकर घूमने से रोक रहे हैं. आप भी अपने जेवर खाेलकर कागज में रख लें.

युवक के झांसे में आयी महिला

पीड़िता उषा देवी ने कहा कि इस युवक के झांसे में आकर अपने हाथ से दोनों कंगन, अंगूठी और गले की चेन निकाल लिया. इस बीच युवक ने अपनी जेब से कागज निकाला और उस जेवर का उसमें रख दिया. इसके बाद पीड़िता ने उस कागज को साड़ी में बांधकर घर लौट गयी. घर लौटने पर कागज को खोला, तो जेवर गायब थे.

Also Read: Swachh Survekshan 2022 : JNAC ने जमशेदपुर शहर को 5 Star घोषित किया, इस तारीख तक मांगी आपत्ति
पांच लाख रुपये के जेवर की ठगी

पीड़िता उषा देवी के अनुसार, जिस वक्त उस युवक ने राेका, उसी समय पुलिस की गश्ती गाड़ी उधर से गुजरी. इससे मुझे उस युवक पर भराेसा हो गया. इस पर कपड़े की दुकान चलाने वाले पीड़िता के पति जय भगवान ने बताया कि ठगी गये जेवर की कीमत चार से पांच लाख रुपये है.

18 फरवरी को 10 लाख के सोना ठगी का मामला

सूचना मिलने पर साकची पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसमें एक युवक की तस्वीर मिली है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है. मालूम हो कि गत 18 फरवरी को साकची स्थित बसंत टॉकिज के पास पुलिसकर्मी बनकर दो युवक 10 लाख का सोना लेकर फरार हो गया. सोना ठगी के मामले में पुलिस ने चार युवकों की तस्वीर जारी की है. घटना के 16 दिनों के भीतर फिर से सोना ठगी को अंजाम दिया गया.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola