Jamshedpur news. डिमना चौक के पास संकरा पुल बनेगा फोर लेन, बहरागोड़ा सर्विस रोड निर्माण के लिए हो गया एग्रीमेंट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 6:19 PM
यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट पर अपेक्षित कार्रवाई, राजस्व संग्रहण, यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी किया गया निर्देश
Jamshedpur news.
यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एक बैठक समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उपायुक्त ने एनएचएआइ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि नेशनल हाइवे में बने सभी पुल की फिटनेस जांच कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट दें. हाइवे में जगह-जगह पर मेडिकल असिस्टेंट संबंधी हेल्पलाइन नंबर डिस्पले किये जाने, साइनेज, स्पीड लिमिट का बोर्ड जगह-जगह लगाने के निर्देश दिये. एसएसपी किशोर कौशल ने अवैध मिडियन कट व ब्लैक स्पॉट पर ज्यादा से ज्यादा चेतावनी बोर्ड लगाये जाने पर बल दिया. साथ ही आवश्कतानुसार रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने की बात कही, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षाकृत कमी लायी जा सके. बैठक में डिमना चौक के आगे संकरा पुल व बहरागोड़ा में सर्विस रोड के पुनर्निमाण पर भी चर्चा हुई. एनएचएआइ के प्रतिनिधि ने बताया कि डिमना चौक के आगे संकरा पुल के स्थान पर एनएच के फोर लेन मानक के अनुरूप पुल निर्माण प्रस्तावित है. वहीं बहरागोड़ा में सर्विस रोड निर्माण का कार्य इसी माह शुरू हो जायेगा. संवेदक के साथ कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट हो चुका है. यह काम नौ माह में पूरा हो जायेगा. नेशनल हाइवे में सीसीटीवी अधिष्ठापन, स्पीड लिमिट रिकॉर्डिंग कैमरा को लेकर भी एनएचएआइ प्रतिनिधि से चर्चा कर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही.ऑटो चालकों का यूनिफॉर्म व आइडी हो अनिवार्य
जिला के वरीय पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म, आइडी कार्ड अनिवार्य किये जाने, बगैर परमिट के ऑटो संचालकों के विरुद्ध जांच, अंडर एज व बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चालकों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी ऑटो चिह्नित ऑटो स्टैंड से ही सवारी बैठायें. इसे सुनिश्चित किए जाने तथा नियमों की अवहेलना पर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया.शाम के वक्त मानगो होकर नहीं, डोबो होकर जायेंगी कोच बसें
मानगो बस स्टैंड में वर्षों से खड़ी जर्जर बसों को हटाए जाने तथा बस स्टैंड में बसों की पार्किंग सुनिश्चित करने, स्टैंड के बाहर मानगो पुल व गोलचक्कर पर बस रोककर सवारी बैठाने पर कार्रवाई करने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया. संध्या के समय बसों को डिमना चौक के तरफ से नहीं जाकर डोबो की ओर से निकालने पर चर्चा की गयी. मानगो चौक, डिमना चौक, एमजीएम चौक, साकची गोलचक्कर व बिष्टुपुर में सड़कों पर ऑटो व निजी वाहनों के अवैध पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक समस्या को लेकर कार्रवाई का निदेश दिया गया.
नवंबर माह में 25 दुर्घटनाओं में 15 की मौत
नवंबर माह में 25 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 15 लोगों की मृत्यु व 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. तीन नये ब्लैक स्पॉट नेशनल हाइवे में पारडीह के सिटी इन होटल के समीप, डिमना चौक के समीप और बाराबंकी चौक चिह्नित किये गये हैं. वल्नरेबल एक्सीडेंटल प्वाइंट्स एवं सड़कों के कर्व (घुमावदार सड़क) स्थलों को चिह्नित करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों के अन्य प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.548 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 14 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
नवंबर माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 548 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किये गये. वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 14.53 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. 1911 नये ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गये. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एमवीआइ सूरज हेंब्रम, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, शिक्षा विभाग, एनएचएआइ, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










