ePaper

फुटबॉल: कदमा गांधी बस्ती की टीम बनी चैंपियन

Updated at : 14 Jul 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल: कदमा गांधी बस्ती की टीम बनी चैंपियन

जमशेदपुर. बिरसा युवा मंच की ओर से सोनारी क्रिश्चयन मैदान में आयोजित ‘बस्ती यूथ प्रीमियर लीग’ फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बिरसा युवा मंच की ओर से सोनारी क्रिश्चयन मैदान में आयोजित ‘बस्ती यूथ प्रीमियर लीग’ फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. फाइनल मैच में कदमा गांधी बस्ती की टीम ने हरिजन बस्ती धातकीडीह को हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और उपविजेता को 5100 रुपये नकद, जर्सी और फुटबॉल देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आइपीएस सह भाजपा नेता) के नेतृत्व में युवाओं खेल से जोड़ने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में शंभू सिंह (झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष), सेवानिवृत डीएसपी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, रिटायर्ड सेल टैक्स आयुक्त सीताराम , समाजसेवी अख्तर इमाम, मिराज खान, राजकुमार सिंह, पारसनाथ मिश्रा , सरदार सोमू ,कृष्ण कुमार ,मनोज सिंह, सऊद ,अरुण कुमार सिंह , प्रांतिक दास,ओंकारनाथ सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola