फुटबॉल : जेएफसी रिजर्व ने नरवा पहाड़ा को 3-0 से दी मात

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की रिजर्व टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में नरवा पहाड़ को
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की रिजर्व टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में नरवा पहाड़ को 3-0 से हराया. जेएफसी रिजर्व के प्रीत सोना मैच के हीरो रहे. उन्होंने 9वें व 60वें मिनट में दो गोल किये. जेएफसी के लिए एक अन्य गोल एलविस बास्टिन ने किया. वहीं, टेल्को स्थित सुमंंत मुलगावकर स्टेडियम में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने आंध्रा स्पोर्टिंग क्लब को 4-1 से हराया. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर के सागेन कुंकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल किया. उन्होंने 66वें, 80वें व 88वें मिनट में गोल किये. कृष्णा बोदरा (26वें) ने भी स्पोर्टिंग की ओर से गोल किया. आंध्रा स्पोर्टिंग फुद्दू हेंब्रम ने गोल किया. ए डिवीजन में अर्बन जीता गोपाल मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के ग्रुप-ए के मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने जेएफसी यूथ को 1-0 से हराया. अर्बन के वीर सिंह पिंगुआ (57वें) ने मैच का एकमात्र गोल किया. वहीं, आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-बी के मैच में आंबेडकर क्लब ने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 4-1 से मात दी. आंबेडकर क्लब के बंटी मुखी ने दो, अमन व सूरज ने एक-एक गोल किया. यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी के रवि गागराई ने गोल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




