जमशेदपुर में बनी दिशोम गुरु की पहली प्रतिमा, नारों से गूंज उठा परिसर
प्रतिमा का अनावरण करते लोग
जमशेदपुर में झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। इस दौरान आदिवासी परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. यह प्रतिमा उनके संघर्षों की याद दिलाएगी.
झारखंड आंदोलन के महानायक और पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में मंगलवार को जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. सोनारी ईस्ट क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से दिशोम गुरु की शहर में पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. इस मौके पर आदिवासी परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
आदिवासी परंपरा के साथ हुआ कार्यक्रम
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में झामुमो के नेता, कार्यकर्ता और आदिवासी-मूलवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. पारंपरिक विधि-विधान के साथ सामूहिक प्रार्थना की गई और दिशोम गुरु को याद किया गया. इसके बाद लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

पूरे कार्यक्रम स्थल पर "दिशोम गुरु अमर रहें", "जोहार दिशोम गुरु" और "झारखंड के जननायक अमर रहें" जैसे नारों की गूंज सुनाई दी. लोगों ने शिबू सोरेन के संघर्ष और झारखंड के लिए उनके योगदान को याद किया.
संघर्ष और विचारों की याद दिलाती रहेगी प्रतिमा
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी. उन्होंने आदिवासी, मूलवासी, दलित और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया.
नेताओं ने कहा कि सोनारी में स्थापित यह प्रतिमा सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र होगी. यह प्रतिमा दिशोम गुरु के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण की याद हमेशा दिलाती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










