Jamshedpur News : झारखंड का पहला इको-फ्रेंडली लकड़ी शवदाह गृह बिष्टुपुर में तैयार

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिष्टुपुर पार्वती घाट में झारखंड का पहला इको-फ्रेंडली लकड़ी वाला शवदाह गृह तैयार किया गया है. इसमें कम खर्च व समय में अंतिम संस्कार संपन्न हो सकेगा. इसकी मशानी गुजरात से मंगायी गयी है, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है.

विज्ञापन

सात लाख की लागत से गुजरात से मंगायी गयी है मशीन प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर बिष्टुपुर पार्वती घाट में झारखंड का पहला इको-फ्रेंडली लकड़ी वाला शवदाह गृह तैयार किया गया है. इसमें कम खर्च व समय में अंतिम संस्कार संपन्न हो सकेगा. इसकी मशानी गुजरात से मंगायी गयी है, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है. मशीन स्थापित करने वाली कंपनी के प्रोपराइटर हर्षिल अर्जुन भाई पटेल ने बताया कि लकड़ी की आंच सीधा शव तक पहुंचे, ऐसी इस मशीन में व्यवस्था है.

70 किलो लकड़ी में एक घंटे में पूरी होगी शवदाह प्रक्रिया : हर्षिल अर्जुन भाई पटेल ने बताया कि पारंपरिक तरीके से शवदाह करने में करीब तीन क्विंटल लकड़ी की जरूरत पड़ती है तथा शवदाह करने में ढाई से तीन घंटे लगते थे, लेकिन इस मशीन में 60-70 किलो लकड़ी से करीब एक घंटे में शवदाह की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. यह मशीन 800 डिग्री सेल्सिएस तापमान पर काम करती है. मशीन में कपाल क्रिया, परिक्रमा और अस्थि संचय की भी सुविधा उपलब्ध है. हर्षिल पटेल के अनुसार इस पहल से हर साल 200 पेड़ों की कटाई रोकी जा सकेगी. मशीन जल्द ही एक्टिव हो जाएगी. यह एक पूर्णतः कवर वाला लकड़ी शवदाह प्लेटफॉर्म है जिसमें पहले शव और लकड़ियां रखी जाएंगी. इसके बाद पूरी प्रक्रिया अपनाकर ढक्कन बंद कर दिया जायेगा. शवदाह प्रक्रिया पूरी होने पर नीचे बनी ट्रे से अस्थियां और राख प्राप्त की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanam Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sanam Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola