Jamshedpur news. नो पार्किग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर लगाया गया जुर्माना
Updated at : 13 Dec 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

जिम्मेदार नागरिक बनें, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखें : एसडीएम
विज्ञापन
Jamshedpur news.
शहर की सड़कों पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियाें को पार्किंग में खड़ी करें. सड़काें को अतिक्रमण मुक्त करने में सहयोग करें और जिम्मेदार नागरिक बनें. यातायात के नियमों का पालन करें. उक्त बातें धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने साकची – बिष्टुपुर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में गाड़ियों को खड़ी करने वाले वाहन चालक को कहा. इधर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान साकची गोलचक्कर, गोपाल मैदान के पास, बिष्टुपुर मेन रोड में, नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया. इसमें दो पहिया, चार पहिया और टेंपो भी शामिल थे.अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है. सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त किये जाने की आवश्यकता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो. उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक की जिम्मेदारी निभायें, नो पार्किग में वाहन नहीं लगायें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा. पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




