Jamshedpur news. एक्सपोजर विजिट पर ग्रेटर नोएडा गये किसान, सीखेंगे हाइ-टेक बागवानी और संरक्षित खेती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 8:03 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के किसानों को समाहरणालय सभागार से स्टेशन के लिए किया रवाना

विज्ञापन

Jamshedpur news.

समाहरणालय सभगार से राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के लिए पांच दिनों के एक्सपोजर विजिट के लिए गुरुवार को रवाना किया गया. जिला उद्यान कार्यालय पूर्वी सिंहभूम के अभियान में शामिल किसानों को उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी द्वारा समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से सभी किसान रेल मार्ग से नोएडा जायेंगे. इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर में किसानों को उन्नत खेती व अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. इस विजिट में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत होंगे. इस दौरान सभी किसान हाइ-टेक बागवानी, फसल और संरक्षित खेती का अध्ययन, हाइड्रोपोनिक्स खेती, पॉली हाउस और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट, कंट्रोल्ड एनवायरनमेंट एग्रीकल्चर, सब्जियों और फूलों की खेती के बारे में जानेंगे. साथ ही विभिन्न फलों के बगीचों का अध्ययन, सीड ट्रीटमेंट, माइक्रो इरिगेशन आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. उपायुक्त ने सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस एक्सपोजर विजिट का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें. आधुनिक और उन्नत तकनीक की खेती से उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ ही जीविकोपार्जन के भी अन्य साधन सामने आएंगे तथा किसान अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola