ePaper

सभी मिलकर कांग्रेस को बनाएं मजबूत : अंबा प्रसाद

Updated at : 27 Aug 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सभी मिलकर कांग्रेस को बनाएं मजबूत : अंबा प्रसाद

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुआ. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पहुंची बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत

जमशेदपुर :

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुआ. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया गया. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने विधायक का स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि वह झारखंड के नौजवानों की नौकरी के लिए बहुत से कार्यक्रमों को टेक महिंद्रा के सौजन्य से संपन्न करा रही है. जिससे झारखंड के अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरी मिल सके.अंबा प्रसाद ने कहा कि अब कुछ ही दिनों के अंदर झारखंड में चुनाव शुरू होने वाला है. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मिलकर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं. साथ ही आम जनता से जुड़ने का प्रयास करें. कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांत से ही देश का कल्याण संभव है. हमसबों को मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगे आना जरूरी है.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, रियाजुद्दीन खान, केके शुक्ल, फिरोज खान, सफी अहमद खान, बृजेंद्र तिवारी सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola