झारखंड के विद्यार्थियों को देश के ये तीन दिग्गज सिखायेंगे एंटरप्रेन्योर बनने के गुर, जानें पूरा कार्यक्रम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Oct 2022 1:31 PM
आइआइटी खड़गपुर देश के 30 शहरों में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव ( इएडी ) का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 1000 विद्यार्थी शामिल होंगे.
आइआइटी खड़गपुर देश के 30 शहरों में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव ( इएडी ) का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 1000 विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें तीन एक्सपर्ट एंटरप्रेन्योर बनने के गुर विद्यार्थियों को सिखाएंगे.
कार्यक्रम 19 अक्तूबर (सुबह 11.00 बजे से 2.30) को राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें स्टूडेंट्स को एंटरप्रेन्योरशिप के विभिन्न पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलेगा. इसमें विद्यार्थी सिर्फ रजिस्ट्रेशन करवा कर इंट्री कर सकेंगे. आइआइटी खड़गपुर विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योर बनाने की दिशा में जोड़ने के लिए पिछले कई वर्षों से पहल कर रही है. उल्लेखनीय है कि आइआइटी खड़गपुर की इंटरप्रेन्योरशिप सेल नॉन प्रॉफिट स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन है. इसके जरिए पिछले 10 साल में 50 से अधिक स्टार्टअप खड़े हुए.
अभिरूप बनर्जी ग्रिप कंसल्टेंट के संस्थापक सह इंटरनेशनल स्पीकर हैं. उन्हें 20 वर्षों का एचआर कोच रहने का अनुभव है. साथ ही वे 200 से अधिक कंपनियों को अपनी सहायता पहुंचा चुके हैं. वे बतायेंगे कि किस प्रकार से किसी भी उद्यम को धरातल पर सफलता पूर्वक उतारा जाये.
विनीत पटवारी स्टॉकेज एंड इलर्न मार्केट्स के को-फाउंडर व सीइओ हैं. वे विद्यार्थियों को बतायेंगे कि किस प्रकार स्टॉक एक्सचेंज के जरिये सफर इंटरप्रेन्योर बन सकते हैं. इसमें होने वाले रिस्क व उस रिस्क को कम करने से जुड़ी जानकारी देंगे.
ऋषभ वेबिंगो इन्फोटेक सॉल्यूशन एलएलपी के को-फाउंडर हैं. उनके नाम टीन एज में ही सफल उद्यम शुरू करने का रिकार्ड है. ऋषभ विद्यार्थियों को बतायेंगे कि किस प्रकार कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही कोई एंटरप्रेन्योरशिप शुरू किया जा सकता है.
आइआइटी खड़गपुर की छात्रा शैली जैन ने कहा, कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच बिजनेस मॉडल कंपीटीशन होगा. जिसके तहत विद्यार्थी को किसी बिजनेस मॉडल को पहले लिखित रूप से बताना होगा. उसके अगले राउंड में उसे किस प्रकार धरातल पर उतारा जाये, इससे जुड़ी प्रतियोगिताएं होगी. विजेता को 85 लाख रुपये की इनामी राशि दी जायेगी.
दिनांक : 19 अक्तूबर
समय : सुबह 11.00 बजे से 2.30 बजे तक
स्थान : राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










