झुंड से बिछड़कर धातकीडीह पहुंचा हाथी, घबराएं लोग वन विभाग का कर रहे इंतजार...पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गालूडीह के धातकीडीह गांव में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी घुस आया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. वन विभाग को सूचना दी गई है.

विज्ञापन

गालूडीह से प्रकाश दास की रिपोर्ट

विज्ञापन

झुंड से बिछड़कर एक जंगली हाथी मंगलवार की सुबह धातकीडीह गांव के पास पहुंच गया. हाथी के गांव के समीप पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वनपाल संजय दास को दी. ग्रामीण अजय मुर्मू ने बताया कि मंगलवार सुबह धातकीडीह फुटबॉल मैदान के पास लोगों ने हाथी को देखा. लोगों की नजर पड़ते ही हाथी पास के जंगल की झाड़ियों में घुस गया. इसके बाद ग्रामीण जंगल की ओर नजर बनाये हुए हैं.

फुटबॉल मैदान के पास दिखा हाथी, झाड़ियों में घुसा

हाथी के गांव के आसपास होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. हालांकि, घनी झाड़ियों के अंदर चले जाने के कारण हाथी का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है. ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी अब भी आसपास के जंगल में मौजूद है. इससे खेतों और जंगल की ओर आने-जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है.

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी यदि जंगल से निकलकर दोबारा गांव की ओर आ गया, तो परेशानी बढ़ सकती है. इसी कारण लोग समूह में रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

Also Read : गालूडीह के ग्रामीण क्षेत्र में काश के सफेद फूलों की चादर बिछ गयी, देवी आगमन का करा रहा एहसास

अकेले जंगल जाने से बच रहे ग्रामीण

हाथी के गांव के समीप पहुंचने के बाद ग्रामीण अकेले जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं. खासकर खेतों में काम करने वाले लोगों में अधिक डर है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सतर्कता बरती जा रही है. लोगों ने एक-दूसरे को सावधान रहने की सलाह दी है.

ग्रामीणों के अनुसार, हाथी की मौजूदगी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों की चिंता है कि यदि हाथी लंबे समय तक गांव के आसपास रहा, तो जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहेगा.

वन विभाग की टीम का इंतजार

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को बिना परेशान किये सुरक्षित स्थान की ओर भेजना जरूरी है.

समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम धातकीडीह गांव नहीं पहुंची थी. इससे ग्रामीणों की चिंता बनी हुई थी. ग्रामीण लगातार जंगल की झाड़ियों और आसपास के इलाके पर नजर रखे हुए थे तथा वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे.

Also Read : शहीद मोटका गोप को 37वीं शहादत पर याद, 23 सितंबर को आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola