बारीडीह में नशे के बीच बड़ी वारदात की तैयारी.. लोडेड कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पूछताछ करती पुलिस व मौके पर मौजूद आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिदगोड़ा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में बिरसानगर निवासी रॉबर्ट जॉन और रोहित कहार शामिल हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मौके से बीयर की बोतल और गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाला चिलम भी बरामद किया है.

विज्ञापन

बारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे शराब पीने की मिली थी सूचना

घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान स्थान पर कुछ युवक शराब पी रहे हैं. सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद सादे लिबास में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं, युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस की गश्ती गाड़ी को भी भेजा गया.

पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगे युवक

बरामद देशी कट्टा
बरामद देशी कट्टा

पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखते ही मौके पर मौजूद युवक भागने लगे. इसके बाद कुछ दूरी पर सादे लिबास में तैनात थाना प्रभारी फैज अहमद और पुलिस बल ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई. पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की बोतल और गांजा पीने वाला चिलम भी जब्त किया है.

छिनतई मामले में पहले भी जेल जा चुका है रोहित

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि रोहित कहार पूर्व में छिनतई के मामले में जेल जा चुका है. वहीं, रॉबर्ट जॉन का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस दोनों से हथियार रखने के कारण और उसे कहां से लाने के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, दोनों नशे का सेवन करने के बाद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola