टाटा स्टील ने किया बड़ा फेरबदल, वी. सुरेश कुमार विजयन और विवेक प्रसाद बने चीफ प्रोक्योरमेंट
टाटा स्टील
टाटा स्टील ने ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं. वी. सुरेश कुमार विजयन अब जमशेदपुर और विवेक प्रसाद कलिंगानगर में अहम भूमिका निभाएंगे.
जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एंड बिजनेस एक्सीलेंस विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नयी जिम्मेदारियों का ऐलान किया है. यह नया फेरबदल 15 सितंबर से प्रभावी होगा. इस संबंध में कंपनी के सीइओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से एक अधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है. इसके तहत वी सुरेश कुमार विजयन को चीफ प्रोक्योरमेंट, डिलीवरी मैनेजमेंट टाटा स्टील जमशेदपुर व रॉ मैटेरियल (डिलीवरी मैनेजमेंट) बनाया गया है.
ये जमशेदपुर से अपना कार्यभार संभालेंगे और चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे. वे अभी हेड प्रोक्योरमेंट एमआरओ (मैकेनिकल), आइएल 3, एमआरओ व सर्विसेज के पद पर कार्यरत हैं. दूसरी ओर, विवेक प्रसाद को चीफ प्रोक्योरमेंट, डिलीवरी मैनेजमेंट टाटा स्टील कलिंगानगर, मेरामंडल व पीसी (डिलीवरी मैनेजमेंट) बनाया गया है. ये भुवनेश्वर से कार्य करेंगे और चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे. वे अभी हेड पार्टनरशिप्स एंड सप्लाई चेन, एसआरबी, आइएल 3 (स्टील री-साइक्लिंग बिजनेस) के पद पर कार्यरत हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए