पोल गिरने से गैर कंपनी इलाके में बिजली बाधित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जुगसलाई, शास्त्रीनगर, बिरसानगर इलाके में भी आंधी शुरू होने के साथ ही बिजली काट दी गयी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
शाम में आंधी पानी के कारण बोड़ाम में बिजली का पोल गिर गया. इससे गैर कंपनी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इसके साथ ही मानगो इलाके में शाम चार बजे से सात बजे तक बिजली कटी रही. वहीं जुगसलाई, शास्त्रीनगर, बिरसानगर इलाके में भी आंधी शुरू होने के साथ ही बिजली काट दी गयी थी. बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. वहीं मानगो में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली रिस्टोर होने में तीन घंटे लग गये. इसके साथ ही रविवार को मानगो क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य करने के कारण सुबह 11 से एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी. जवाहरनगर, आजादनगर, बगानसाही, माधवबगान, चेपापुल सहित आसपास के इलाकों में बिजली दो घंटे बिजली बाधित रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










