बारीडीह, गोलमुरी व टिनप्लेट में कोशिश ने बांटे कपड़े के थैले

Updated at : 03 Jul 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
बारीडीह, गोलमुरी व टिनप्लेट में कोशिश ने बांटे कपड़े के थैले

सामाजिक संस्था कोशिश ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्ति दिवस पर बारीडीह, गोलमुरी, टिनप्लेट सब्जी बाजार समेत आस-पास के बाजार में निःशुल्क कपड़े के थैले का वितरण किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

सामाजिक संस्था कोशिश ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्ति दिवस पर बारीडीह, गोलमुरी, टिनप्लेट सब्जी बाजार समेत आस-पास के बाजार में निःशुल्क कपड़े के थैले का वितरण किया. साथ ही दुकानदारों व ग्राहकों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. संस्था द्वारा यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने तथा इसके गंभीर चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से की गयी. इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेश सिंह बम, कंचन डे, हनी परिहार, कुणाल शर्मा, शाहरुख, बंटी, अर्णव दास और जितेंद्र उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola