Table tennis news : केपीएस मानगो के शिद्दत व सुजैन की जोड़ी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Table tennis news : केपीएस मानगो के शिद्दत व सुजैन की जोड़ी चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मैच खेले गये. अंडर-19 बालक युगल वर्ग में केपीएस मानगो के शिद्दत राज और सुजैन आतिफ की जोड़ीन चैंपियन बनी. वहीं, कारमेल के शौर्य व जयम की जोड़ी उपविजेता रही. अंडर-19 बालिका युगल वर्ग के फाइनल में जुस्को स्कूल कदमा की अंजलि व दृश्या की जोड़ी ने चिन्मया की अंशिका व अश्विका सिंह को जोड़ी को मात देकर खिताब अपने नाम किया. अंडर-19 बालक एकल वर्ग के फाइनल में चर्च स्कूल के सौमिल महतो ने केपीएस कदमा के सौगातो मुखर्जी को मात देकर चैंपियन बने. अंडर-19 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में चिन्मया की अंशिका महाजन ने केपीएस कदमा की परलीन भामरा को हराकर खिताब अपने नाम किया. अंडर17 बालक एकल वर्ग में कारमेल के शौर्य कौंटिया विजेता व कारमेल के हेमलाल वसानी उपविजेता बने. अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में चिन्मया की अंशिका विजेता व केपीएस कदमा की परलीन भारमा उपविजेता रही. अंडर-14 बालक एकल वर्ग में जेपीएस के वर्धन वशिष्ठ विजेता व जुस्को स्कूल कृष्णा कुमार झा उपविजेता बने. अंडर-14 बालिका युगल वर्ग में एसडीएसएम की स्मृति सिन्हा विजेता व चिन्मया की अश्विका उपविजेता रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह, चिन्मया विद्यालय की उप प्राचार्या डॉ सरिता कुमारी, ओपी मिश्रा, विवेक तुलस्यान (एमडी व सीइओ. मैपल), निशांत, कोच अपूर्वा दासगुप्ता व यूके चटर्जी मौजूद थे.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola