East singhbhum basketball team for state championship : पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल घोषित

Updated:
विज्ञापन
East singhbhum basketball team for state championship : पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल घोषित

साहिबगंज में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक आयोजित होने वाली 26वीं झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. साहिबगंज में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक आयोजित होने वाली 26वीं झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. बालिका टीम का कोच केपीएस बर्मामाइंस के खेल शिक्षक मो वसीम को बनाया गया है. हरिश राम टीम मैनेजर होंगे. वहीं, बालक टीम के कोच की भूमिका निजाम अली निभायेंगे. प्रियांशु को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गयी है. चयनित टीम को हरभजन सिंह व प्रदीप मुखर्जी ने बधाई दी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला की टीम शनिवार को साहिबगंज के लिए रवाना हो गयी है. बालिक टीम में नंदनी सोनकर, प्रियांशी गुप्ता, स्नेहा गर्ग, तानिया, अनुष्का कुमारी, अनुष्का, अविका, मनीषा, वैष्णवी, सुलंगना, सियानु, नंदनी राज, जेन्नी शामिल है. बालिक टीम में अभिषेक पांडे, जसप्रीत सिंह, आर्यन गौतम, उदय नायर, गितेश कुमार, नितिन गुप्ता, गणेश कर्मकार, आयुष कुमार, रेहान अली, आदित्य सिन्हा व युवराज सिंह को जगह दी गयी है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola