46वीं पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज चैंपियनशिप आज से
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 16 Apr 2026 8:20 PM
पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17-19 अप्रैल तक 46वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17-19 अप्रैल तक 46वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए अभी तक 150 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. प्रतियोगिता के विजेता को पांच हजार, उपविजेता को चार हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को तीन हजार रुपये व ट्रॉफी दी जायेगी. इसके अलावा शीर्ष 20 खिलाड़ियों को कैश पुरस्कार दिया जायेगा. पुरुष वर्ग में कुमार संकल्प (1771) को शीर्ष वरीयता दी गयी है. वहीं, नाविका जायसवाल (1514) महिला वर्ग की टॉप सीडेड खिलाड़ी होंगी. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के चार-चार खिलाड़ियों का चयन जिला टीम में किया जायेगा. जो, स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे. टूर्नामेंट में चीफ ऑर्बिटर की भूमिका चंदन कुमार प्रसाद निभायेंगे. डिप्टी चीफ ऑर्बिटर विशाल कमार मिंज होंगे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एनके तिवारी को टूर्नामेंट डायरेक्टर बनाया गया है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव जयंत कुमार भुइंया ने निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










